[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू डीबी अस्पताल से लापता युवती का सुराग नहीं:मानसिक रूप से कमजोर, परिजनों ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू डीबी अस्पताल से लापता युवती का सुराग नहीं:मानसिक रूप से कमजोर, परिजनों ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

चूरू डीबी अस्पताल से लापता युवती का सुराग नहीं:मानसिक रूप से कमजोर, परिजनों ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

चूरू : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डीबी अस्पताल से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। युवती का कोई सुराग नहीं मिलने से परेशान परिजनों ने एसपी जय यादव से भी मदद की गुहार लगाई थी।

कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि वार्ड 41, सेकसरिया कुआं निवासी अनु कुमारी (21) डीबी अस्पताल परिसर से 12 फरवरी को अचानक गायब हो गई थी। इस संबंध में उसके भाई योगेश कुमार की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि योगेश अपनी बहन को इलाज के लिए अस्पताल लाया था। पर्ची बनवाने के दौरान जब वह आधार कार्ड मांगने के लिए बहन के पास पहुंचा, तो वह वहां मौजूद नहीं मिली। परिजनों ने अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। उसके पास मोबाइल और पैसे भी नहीं थे। थानाधिकारी ने बताया कि युवती की तलाश के लिए कोतवाली थाने के एएसआई राजू सिंह दो दिनों से परिजनों के साथ सीकर गए हुए हैं, जहां उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles