नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट प्रियंका सिवल का सम्मान:मां को 21,000 का चेक दिया, फाउंडेशन ने खेल-शिक्षा को प्रोत्साहन के लिए 35,400 दिए
नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट प्रियंका सिवल का सम्मान:मां को 21,000 का चेक दिया, फाउंडेशन ने खेल-शिक्षा को प्रोत्साहन के लिए 35,400 दिए
चूरू : दुर्गाराम सारण एंड संस फाउंडेशन ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल उड़वाला में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में नेशनल स्तर पर रजत पदक जीतने वाली छात्रा प्रियंका सिवल को 21,000 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों, शिक्षकों और मेधावी स्टूडेंट्स को 35,400 रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।
खेल प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए शारीरिक शिक्षक रवि शिवराण और हरिराम सारण को 5,100-5,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 10 में 96.50% अंक प्राप्त करने वाली मोनिका सिवल और कक्षा 12 में 96.00% अंक पाने वाली उर्मिला सारण शामिल हैं, जिन्हें 2,100-2,100 रुपए की राशि दी ग

फाउंडेशन के संस्थापक राजूराम सारण ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाता रहेगा। समारोह के मुख्य अतिथि भागुराम सारण थे। इस अवसर पर सोहनराम सिवल, प्रभुराम सारण, ओमप्रकाश और विद्यालय स्टाफ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संस्था प्रधान डॉ. मदन लाल पिलानिया ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039264

