[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में युवक की हत्या पर धरना प्रदर्शन:परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम किया, प्रशासन के आश्वासन के बाद माने परिजन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में युवक की हत्या पर धरना प्रदर्शन:परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम किया, प्रशासन के आश्वासन के बाद माने परिजन

पाटन में युवक की हत्या पर धरना प्रदर्शन:परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम किया, प्रशासन के आश्वासन के बाद माने परिजन

पाटन : पाटन क्षेत्र के गांवली स्थित ढाणी प्रेम सागर वाली में बुधवार देर रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में गुरुवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। परिजन और समाज के लोग हत्या में शामिल युवकों की गिरफ्तारी और मृतक के लिए मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना मिलने पर धरना स्थल पर पहुंचे पाटन तहसीलदार सुभाष चन्द्र, डिवाईएसपी सुशील मान और डाबला थानाधिकारी ने ग्रामीणों से समझाइश कर नियमानुसार सरकारी मुआवजा व आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना हटा दिया।

मृतक के पिता नरेश ने बताया – बुधवार रात उनके घर के पास शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर चार-पांच युवक आए, जिनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने उनके बेटे भारत पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल भारत को नीम का थाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार रात से मृतक का शव जिला अस्पताल की माॅर्च्यूरी में रखा गया था। अब समझाइश के बाद जिला अस्पताल नीमकाथाना में मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। धरने के कारण स्टेट हाईवे पर कुछ देर ट्रैफिक जाम रहा।

Related Articles