प्राचार्य डॉ राकेश साबू के तानाशाही एवं बर्बरता पूर्ण रवैये का अरसिदा चिकित्सकों का जिलेभर का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी
जिले के 175 संस्थानों के 400 चिकित्सक लगातार विरोध प्रदर्शन पर
झुंझुनूं : मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ राकेश साबू के बर्बरतापूर्ण एवं तानाशाही रवैये के द्वारा छह माह में छह सेवारत चिकित्सकों का बर्खास्त करने पर विरोध प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा है। 6 चिकित्सकों की बर्खास्तगी से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन से हजारों चिकित्सकों तक पहुंच चूका है। चिकित्सकों द्वारा गांधीवादी तरीके से काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
अरिसदा अध्यक्ष डॉ एस ए जब्बार ने बताया कि 12 फरवरी को जीएमसी प्राचार्य द्वारा नियम विरूद्ध एवं अधिकार क्षैत्र से परे पदनामित चिकित्सकों के बर्खास्त करने से मामला गर्मा गया है। सेवारत चिकित्सक निरंतर मरीजों को सेवाएं प्रदान करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु कार्यवाही नहीं होने से चिकित्सकों को अंततः कार्य बहिष्कार के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
अरिसदा उपाध्यक्ष डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि झुंझूनू जिले की मेडिकल कालेज में माईक्रोबायोलोजी एवं फार्मैकोलोजी की एकमात्र फैकल्टी के बर्खास्त करने से झुंझुनूं के छात्रों के भविष्य एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की मान्यता पर भी संकट मंडरा रहा है। वहीं दूसरी ओर निःशुल्क शिक्षण करवा रहे सेवारत चिकित्सक आहत एवं अपमानित महसूस कर रहे है।
अरिसदा महासचिव डॉ राजेन्द्र ढाका ने बताया कि मरीजों को तनिक भी कष्ट नहीं हो इस लिए कल का कार्य बहिष्कार स्थगित किया जाता है। इस दौरान कल काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। तथा शुक्रवार को गेट मिंटिंग में कार्य बहिष्कार की रणनीति तय की जाएगी। मांगे नहीं माने जाने पर अंततः मजबूर होकर कार्य बहिष्कार करना पड़ेगा।
इस दौरान अरिसदा महासचिव डॉ राजेन्द्र ढाका, डॉ सिद्धार्थ शर्मा, डॉ श्रीराम दुलड़, डॉ शीशराम गोठवाल, डॉ पुष्पा रावत, डॉ राजेन्द्र पायल, डॉ जगदेव सिंह, डॉ राजेन्द्र गजराज, डॉ मधु तंवर, डॉ आकांक्षा, डॉ मनीषा चौधरी, डॉ श्वेता, डॉ दीपक देवठिया, डॉ सपना झाझडियां, डॉ राहुल सोनी, डॉ गौरव बूरी, डॉ ईकराज अहमद, डॉ दुष्यंत बसेरा, डॉ प्रियंका कस्वा, डॉ सुरेश मील, डॉ नेमीचंद, डॉ संदीप नेमीवाल, डॉ प्रमोद तेतरवाल, डॉ प्यारेलाल भालोठियां, डॉ अरविंद जाखड़, डॉ नवीन, डॉ कपूर थालौर, डॉ जयसिंह, डॉ पूनम चौधरी समेत चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038396