[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाढ़र में पशुपालक की 9 बकरियों की संदिग्ध मौत:4 अन्य गंभीर, युवक खेत में चराने के लिए ले जा रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

ढाढ़र में पशुपालक की 9 बकरियों की संदिग्ध मौत:4 अन्य गंभीर, युवक खेत में चराने के लिए ले जा रहा था

ढाढ़र में पशुपालक की 9 बकरियों की संदिग्ध मौत:4 अन्य गंभीर, युवक खेत में चराने के लिए ले जा रहा था

घांघू : घांघू निकटवर्ती गांव ढाढ़र में सोमवार सुबह पशुपालक देवकरण मेघवाल की नौ बकरियों की अचानक मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य बकरियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

देवकरण मेघवाल अपनी 21 बकरियों को खेत में चराने के लिए ले जा रहे थे। सुबह लगभग नौ बजे गांव ढाढ़र की रोही में एनएच 52 पर स्थित आरके टाटा मोटर्स के पास नौ बकरियां अचानक सड़क किनारे गिर पड़ीं और कुछ ही देर में तड़प-तड़प कर मर गईं।

कारणों की पुष्टि होने बाकी

बकरियों ने आरके टाटा मोटर्स के पास रखे पानी के बिलियों से पानी पिया था। हालांकि, बकरियों की मौत पानी पीने के कारण या किसी अन्य बीमारी के कारण हुई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इस घटना से पशुपालक देवकरण मेघवाल की आजीविका पर संकट आ गया है। मौके पर गांव के लोगों सहित राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पशुपालक के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए घटना की उचित जांच और मुआवजे की मांग की है।

गांव ढाढ़र के सरपंच प्रतिनिधि सुभाषचंद्र खारड़िया ने बताया कि सदर थाना पुलिस चूरू को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है।

Related Articles