[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भिवाड़ी हादसे में मजदूरों के लिए न्याय की मांग:रींगस में सीटू यूनियन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, विरोध रैली निकाली

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

भिवाड़ी हादसे में मजदूरों के लिए न्याय की मांग:रींगस में सीटू यूनियन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, विरोध रैली निकाली

भिवाड़ी हादसे में मजदूरों के लिए न्याय की मांग:रींगस में सीटू यूनियन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, विरोध रैली निकाली

रींगस : भिवाड़ी के खुशखेडा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में जान गंवाने वाले श्रमिकों को न्याय दिलाने की मांग की गई है। इसे लेकर रींगस के भगत सिंह सर्किल पर सीटू यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार शाम प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान, यूनियन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला बनाकर एक विरोध रैली निकाली। रैली भगत सिंह सर्किल पर पहुंची, जहां अपना विरोध दर्ज कराया गया।

इस अवसर पर कामरेड केशाराम धायल ने बताया कि यूनियन पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड में मारे गए श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगी। उन्होंने मृतक परिवारों के लिए एक करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की और कहा कि जब तक यह मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन में यूनियन अध्यक्ष दीपचंद बाजिया, सूरजभान धायल, किसान सभा तहसील अध्यक्ष केशाराम धायल, श्रवण कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, राजकुमार, शमशेर पांडे, महादेव सिंह, धूड़ाराम, बनवारी लाल, संतोष पांडे और संदीप कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles