[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में जनविरोधी नीतियों, बजट और मनरेगा कानून का विरोध:सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी माकपा, बैठक में लिया फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में जनविरोधी नीतियों, बजट और मनरेगा कानून का विरोध:सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी माकपा, बैठक में लिया फैसला

रींगस में जनविरोधी नीतियों, बजट और मनरेगा कानून का विरोध:सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी माकपा, बैठक में लिया फैसला

रींगस : रींगस की रामेश्वर कॉलोनी स्थित किसान भवन में बुधवार शाम भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा तहसील कमेटी पदाधिकारियों की बैठक हुई। तारा धायल ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

पदाधिकारियों ने सरकार के जनविरोधी बजट, मनरेगा कानून को समाप्त करने के प्रयास, अमेरिका से की गई ट्रेड डील, बिजली समस्याओं और बीज विधेयक का विरोध किया। इन सभी मुद्दों पर व्यापक जन आंदोलन चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

माकपा के राज्य कमेटी सदस्य और पर्यवेक्षक कामरेड हरफूल सिंह ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 2 मार्च को कृषि उपज मंडी सीकर में किसान, मजदूर और आम जनता को साथ लेकर एक बड़ी आमसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 24 फरवरी को श्रीगंगानगर से किसानों का एक जत्था चलकर बीकानेर, चूरू और डीडवाना होते हुए 2 मार्च को सीकर पहुंचेगा और आमसभा में शामिल होगा।

इस आमसभा को सांसद कामरेड अमराराम सहित पार्टी के अनेक केंद्रीय पदाधिकारी संबोधित करेंगे। 25 फरवरी से खंडेला तहसील के शहरों, गांवों और ढाणियों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग आमसभा में शामिल हो सकें। आमसभा के बाद यह जत्था जयपुर के लिए रवाना होगा।

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लेती है, तो 24 मार्च को दिल्ली में संसद पर एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र से सैकड़ों लोग भाग लेंगे। बैठक में पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए ग्राम कमेटियों को लक्ष्य भी दिए गए।

इस अवसर पर कामरेड एडवोकेट सुभाष पावंडा, सुभाष नेहरा, मोहन लाल लांबा, सूरजभान धायल, भूदाराम बगडिया, केशाराम धायल, बीरबल बगड़िया, रामेश्वर लांपुवा, सागरमल धायल, सुरेंद्र खोखर, दीपचंद बाजिया, हरलाल सिंह और सागरमल बगड़िया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles