जसरापुर की 155 साल पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार की पहल:पर्यटन विभाग ने किया अवलोकन, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
जसरापुर की 155 साल पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार की पहल:पर्यटन विभाग ने किया अवलोकन, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में स्थित 155 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी के जीर्णोद्धार की पहल शुरू हो गई है। सालों से देखरेख के अभाव में उपेक्षित पड़ी इस धरोहर के संरक्षण के लिए कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने कदम उठाए हैं।
पर्यटन विभाग झुंझुनूं के उपनिदेशक देवेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में एक टीम ने जसरापुर पहुंचकर बावड़ी का अवलोकन किया। इस दौरान सरपंच मंजू देवी गुर्जर, महेश संघई, सुरेंद्र जांगिड़, राजेश जलन्द्रा, सतवीर गुर्जर और देवेंद्र जिंदड सहित ग्रामीणों ने टीम को बावड़ी का निरीक्षण करवाया। ग्रामीणों ने इसके ऐतिहासिक महत्व और वर्तमान जीर्ण-शीर्ण स्थिति की विस्तृत जानकारी दी, बताया कि यह कभी जल संरक्षण और पेयजल का प्रमुख स्रोत थी।
उपनिदेशक देवेंद्र सिंह चौधरी ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि बावड़ी के जीर्णोद्धार के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बावड़ी के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जीर्णोद्धार के बाद इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
ग्रामीणों के अनुसार यह ऐतिहासिक बावड़ी लगभग 155 साल पुरानी है और इसका निर्माण विक्रम संवत 1927 में हुआ था। उस समय इसे क्षेत्र में जल संरक्षण और ग्रामीणों को स्थायी पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था। इस धरोहर में कुल 84 सीढ़ियां हैं और इसके मध्य भाग में एक विशाल बंगला भी निर्मित है, जो तत्कालीन स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038241


