[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना की आवासीय बस्ती में कुत्ते रखने का विरोध:मकान में 70 कुत्ते रखने का आरोप, बोले-बदबू से स्थानीय परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना की आवासीय बस्ती में कुत्ते रखने का विरोध:मकान में 70 कुत्ते रखने का आरोप, बोले-बदबू से स्थानीय परेशान

सिंघाना की आवासीय बस्ती में कुत्ते रखने का विरोध:मकान में 70 कुत्ते रखने का आरोप, बोले-बदबू से स्थानीय परेशान

सिंघाना : सिंघाना नगर पालिका क्षेत्र के बनवास में आवासीय बस्ती के बीच पकड़े गए कुत्तों को रखने का मामला गरमा गया है। गुरुवार को ग्रामीणों ने नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कुत्तों को किसी अन्य स्थान पर रखने की मांग की।

70 कुत्तों को पकड़ा

ग्रामीणों के अनुसार, नगर पालिका ने अभियान चलाकर लगभग 70 श्वानों को पकड़ा है। इन श्वानों को बनवास स्थित एक मकान के दो कमरों में रखा गया है। इस कारण क्षेत्र में तेज बदबू और गंदगी फैल रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि श्वानों को भूखा-प्यासा रखने से वे रातभर चिल्लाते रहते हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और आसपास के लोगों की नींद प्रभावित हो रही है।

कॉलोनी में फैल रही बदबू

निवासियों ने आरोप लगाया कि सीमित स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों को रखना क्रूरता है। उनका कहना है कि इससे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कॉलोनी में फैल रही गंदगी और दुर्गंध से बीमारियों के फैलने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

श्वानों के साथ दुर्व्यवहार की सूचना मिलने पर सहयोग फाउंडेशन के सचिव जगबीर यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और कहा कि श्वानों को उचित स्थान, भोजन और पानी मिलना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका से मानकों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

ये रहे मौजूद

यादव ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो ग्रामीणों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जगदेव यादव, अनूज, उमेश, बलराज, मुकेश कुमार, मंजू देवी, सरोज, रत्ना देवी, ग्यारसी देवी, चंदा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles