[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क पर कचरा डालने वालों पर लगेगा जुर्माना, ईओ ने की सहयोग की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

सड़क पर कचरा डालने वालों पर लगेगा जुर्माना, ईओ ने की सहयोग की अपील

सड़क पर कचरा डालने वालों पर लगेगा जुर्माना, ईओ ने की सहयोग की अपील

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतिफ खांन

बिसाऊ :  बिसाऊ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सिताराम कुमावत ने कस्बे में स्वच्छता व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।

जारी प्रेस नोट में उन्होंने बताया कि अक्सर देखा जा रहा है कि कुछ नागरिक एवं दुकानदार अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कचरा निर्धारित कचरा पात्र या ऑटो टिपर में डालने के बजाय सीधे सड़क पर फेंक रहे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कस्बे के सभी नागरिकों और व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें तथा नगर पालिका द्वारा संचालित ऑटो टिपर या नजदीकी कचरा पात्र में ही डालें। खुले में कचरा फैलाने से न केवल वातावरण दूषित होता है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।

ईओ कुमावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नियमों की अवहेलना की गई तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। सभी के सहयोग से ही बिसाऊ को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

Related Articles