सुमित देवंदा का यूनिवर्सिटी हैंडबॉल टीम में चयन:शेखावाटी यूनिवर्सिटी का करेंगी प्रतिनिधित्व, कॉलेज में किया सम्मान
सुमित देवंदा का यूनिवर्सिटी हैंडबॉल टीम में चयन:शेखावाटी यूनिवर्सिटी का करेंगी प्रतिनिधित्व, कॉलेज में किया सम्मान
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कस्बे के महात्मा गांधी स्नातकोत्तर कॉलेज की छात्रा सुमित देवंदा का विश्वविद्यालय हैंडबॉल (महिला) टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यालय सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि छात्रा सुमित देवंदा एम.ए. फाइनल (राजनीति विज्ञान) की छात्रा है। वह पलसाना की रहने वाली है। सुमित देवंदा का चयन विश्वविद्यालय की महिला हैंडबॉल टीम में किया गया है।
खेल कोच रामसिंह जाट ने बताया कि सुमित 22 से 24 फरवरी तक सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट (गुजरात) में होने वाली विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में सुमित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी, सीकर का प्रतिनिधित्व करेंगी। निदेशक मोहर सिंह खर्रा, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव, उपप्राचार्य विजेंद्र कुमार, कोच रामसिंह जाट और ममता यादव ने सुमित को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2037394


