बापा सेवा सदन की भूमि बचाने को लेकर ज्ञापन सौंपा:अनुसूचित जाति-जनजाति समाज ने एसडीएम से स्कूल दोबारा शुरू करने की मांग की
बापा सेवा सदन की भूमि बचाने को लेकर ज्ञापन सौंपा:अनुसूचित जाति-जनजाति समाज ने एसडीएम से स्कूल दोबारा शुरू करने की मांग की
सरदारशहर : अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के प्रतिनिधियों ने उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा है। इसमें ऐतिहासिक बापा सेवा सदन की 40 बीघा भूमि बचाने और बंद पड़े स्कूल को फिर से शुरू करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि ‘बपा ठक्कर ट्रस्ट’ की स्थापना वर्ष 1952 में समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए की गई थी। राज्य सरकार ने वर्ष 1962 में इस ट्रस्ट को 40 बीघा भूमि आवंटित की थी।
यह विद्यालय वर्ष 2012 में बंद हो गया था। इसके बाद से भवन जर्जर हो रहा है और क्षेत्र में जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। समाज ने चेतावनी दी है कि स्कूल की भूमि पर उपजिला अस्पताल का निर्माण उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक दबाव में भूमि का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि भूमि को पुनः संस्था के नाम दर्ज किया जाए और स्कूल को पहले की तरह संचालित किया जाए। इस दौरान एडवोकेट भगवतीप्रसाद सांडेला, निरंजन धानका, राजकुमार गहनोलिया सहित कई समाजजन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2037388


