पचेरीकलां में तस्कर गिरफ्तार, 345 ग्राम गांजा बरामद:शराब ठेके पर सप्लाई करने आया था, पचेरीकलां पुलिस ने पकड़ा
पचेरीकलां में तस्कर गिरफ्तार, 345 ग्राम गांजा बरामद:शराब ठेके पर सप्लाई करने आया था, पचेरीकलां पुलिस ने पकड़ा
पचेरीकलां : पचेरीकलां में गांजा तस्करी करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब ठेके पर गांजा की सप्लाई करने आया था। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। तस्कर के पास से 345 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। ये कार्रवाई पचेरीकलां पुलिस ने मंगलवार शाम को की।
SHO बनवारीलाल यादव ने बताया- गश्त के दौरान सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि पचेरी खुर्द शराब ठेका पर लाल रंग की मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति गांजा लेकर आया है और उसे सप्लाई करने वाला है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम पचेरीखुर्द शराब ठेका के पास पहुंची। वहां एक युवक लाल रंग की पल्सर बाइक पर मिला। बाइक के हैंडल पर एक थैली लटकी हुई थी। पुलिस ने युवक से उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम अमित कुमार, निवासी मोहनपुर नारनौल बताया।
जब पुलिस ने थैली में रखी वस्तु के बारे में पूछा, तो उसने गांजा होना बताया। थैली की तलाशी लेने पर उसमें कुल 345 ग्राम अवैध गांजा मिला। अमित कुमार गांजे के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बनवारीलाल के साथ एचसी विक्रम सिंह, कॉन्स्टेबल रणवीर सिंह, कमलेश और मनीष भी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037209


