[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलौदा पीएचसी तक जर्जर रास्ता होने से मरीजों को परेशानी:प्रशासन से जल्द से जल्द अस्पताल तक पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसूरजगढ़

बलौदा पीएचसी तक जर्जर रास्ता होने से मरीजों को परेशानी:प्रशासन से जल्द से जल्द अस्पताल तक पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग

बलौदा पीएचसी तक जर्जर रास्ता होने से मरीजों को परेशानी:प्रशासन से जल्द से जल्द अस्पताल तक पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ उपखंड के बलौदा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तक पक्की सड़क बनाने की मांग तेज हो गई है। वर्तमान में अस्पताल तक जाने वाला रास्ता कच्चा और जर्जर है, जिससे मरीजों, आमजन और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि रेतीले टीलों और उबड़-खाबड़ मार्ग के कारण दिव्यांगजन अपनी ट्राईसाइकिल से अस्पताल नहीं पहुंच पाते। ऑटो रिक्शा चालकों को भी काफी दिक्कत होती है। बरसात के दिनों में रास्ते में कीचड़ भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आसपास के कई गांवों के लिए एकमात्र राजकीय चिकित्सा सुविधा है। ऐसे में यहां तक सुगम और सुरक्षित पहुंच अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीण दलीप सिंह, मुकेश शर्मा, नरेश कुमार बालोदिया, ईश्वर, भाताराम, विकास सिंह और केडी धनखड़ सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अस्पताल तक पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे मरीजों को राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

Related Articles