लांबावाली जोहड़ी सड़क निर्माण निष्पक्ष कराने की मांग:सिर्फ एक तरफ से चौड़ाई बढ़ाने के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लांबावाली जोहड़ी सड़क निर्माण निष्पक्ष कराने की मांग:सिर्फ एक तरफ से चौड़ाई बढ़ाने के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रींगस : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 से लांबावाली जोहड़ी तक सड़क निर्माण कार्य को पूर्णतया निष्पक्ष रूप से करवाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम को स्थानीय लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ब्रजेश कुमार गुप्ता ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए नियमानुसार निष्पक्ष रूप से सड़क निर्माण कार्य करवाने और ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा एनएच 52 से लांबावाली जोहड़ी तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर डामरीकरण किया जाना है।
आरोप है कि कुछ लोग सड़क की चौड़ाई एक ओर से बढ़ाने का दबाव डालकर निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। ज्ञापन में अधिकारियों से मौके पर जांच करवाकर सड़क की चौड़ाई सड़क सीमा के दोनों ओर बराबर करवाने की मांग की गई।
इसके साथ ही, सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की भी अपील की गई, ताकि कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके। ज्ञापन में बिजली निगम की अनुमति के बिना लगाए गए बिजली के पोल को भी हटाने और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट सुरेश निठारवाल, सागरमल बिजारनियां, हरलाल सिंह लील, पप्पूराम लांबा, गोगराज निठारवाल, कमलेश हरितवाल सहित अनेक लोग शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037187


