मंदिर के पास हायना कीचड़ में फंसा:वन विभाग ने रेस्क्यू किया, कंजर्वेशन में छोड़ा
मंदिर के पास हायना कीचड़ में फंसा:वन विभाग ने रेस्क्यू किया, कंजर्वेशन में छोड़ा
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के पपुरना में मंगलवार सुबह एक हायना कीचड़ में फंस गया। घटना बृखनाथ मंदिर के पीछे जोहड़ पर हुई, जहां हायना पानी पीने आया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने हायना का रेस्क्यू किया और खेतड़ी बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन में छोड़ दिया।
अभ्यारण्य की दीवारें अधूरी और कम ऊंचाई की
एडवोकेट निरंजन लाल सैनी ने बताया कि संरक्षण अभ्यारण्य की दीवारें अधूरी या बहुत कम ऊंचाई की हैं, जिसके कारण जानवर आसानी से आबादी क्षेत्र में घुसकर मवेशियों का शिकार कर रहे हैं। कंजर्वेशन में जंगली जानवरों के लिए भोजन और पानी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे वे आबादी क्षेत्र में आने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों को कंजर्वेशन में रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इस दौरान योगेश जांगिड़, सुभाष दीवाना, मोहित, महावीर मेघवाल, सोमेश, आशीष भार्गव, केशव शर्मा, धर्मपाल तवीनवाल और ओमी बजाड सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036504


