मकान ढहाने और लूटपाट मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार:चिड़ावा पुलिस ने जमीन कब्जाने की साजिश के मुख्य आरोपियों को पकड़ा
मकान ढहाने और लूटपाट मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार:चिड़ावा पुलिस ने जमीन कब्जाने की साजिश के मुख्य आरोपियों को पकड़ा
चिड़ावा : चिड़ावा थाना पुलिस ने जमीन कब्जाने की नियत से मकान ढहाने और लूटपाट करने के सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना के दो मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे और जिन पर इनाम घोषित था।
यह घटना 13-14 दिसंबर 2025 की रात को हुई थी। निजामपुरा तन ओजटू मार्ग पर एक मकान पर सैकड़ों लोगों ने जेसीबी, ट्रैक्टर-लोडर और अन्य वाहनों के साथ हमला किया था। आरोपियों ने हथियारों के बल पर परिवार को धमकाया और तीन जेसीबी मशीनों की मदद से चार कमरों और लेट-बाथरूम वाले मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस दौरान घर से 1.50 लाख रुपये नकद, गहने और अन्य कीमती सामान भी लूट लिया गया था।
मामले में लगातार दबिश के बाद, पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों गिडानिया निवासी प्यारेलाल (45) शामिल है, जिस पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। दूसरा आरोपी गिडानिया निवासी सुरेंद्र बुगालिया (32) है, जिस पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस इस मामले में पहले ही नौ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने अब तक आरोपियों के कब्जे से एक ट्रैक्टर-लोडर, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक जेसीबी मशीन, एक स्विफ्ट कार समेत अन्य सामान जब्त किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036456


