[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में हीरालाल खटाना की प्रतिमा का अनावरण:43 साल पहले गोचर भूमि बचाने के संघर्ष में गई थी जान, दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में हीरालाल खटाना की प्रतिमा का अनावरण:43 साल पहले गोचर भूमि बचाने के संघर्ष में गई थी जान, दी श्रद्धांजलि

चिड़ावा में हीरालाल खटाना की प्रतिमा का अनावरण:43 साल पहले गोचर भूमि बचाने के संघर्ष में गई थी जान, दी श्रद्धांजलि

चिड़ावा : चिड़ावा के गुर्जरों की ढाणी में सोमवार शाम को समाजसेवी हीरालाल खटाना की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हीरालाल खटाना को 1983 में चिड़ावा की गोचर भूमि को भूमाफियाओं से बचाने के संघर्ष के दौरान गोली लगने से चोट आई थी। इस घटना में उनके साथी रंजीत गुर्जर की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। सर्व समाज ने उन्हें हमेशा याद रखने के लिए प्रतिमा स्थापित की है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा, सैनी समाज के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी और मनीष दहिया सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सरदार राम बुधराम खटाना, गोचर संघर्ष समिति के संयोजक नंदलाल गोठवाल, नवरंग बढ़ाना, हीरामल देव महाराज के गुरु माडूराम खटाना, सुगनाराम खटाना, सुरेश खटाना, राजू खटाना, महिपाल भड़ाना, मानसिंह सिराधना, राजू भड़ाना, धनखड़ बढ़ाना, पूर्व सरपंच झुथाराम गोठवाल, अमी लाल खटाना, बनवारी लाल खटाना, उदय सिंह खटाना, गिरधारी लाल खटाना, जयराम खटाना, प्रताप घोड़ा रोगी, असगर अली, जगदीश नायक और मूर्तिकार मूर्ति राम वर्मा भी मौजूद थे। देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि हिंदू धर्म में गोचर भूमि को बचाने वाले इन योद्धाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

समाजसेवी हीरालाल खटाना के बेटे और आयोजनकर्ता सुमेर खटाना, महेंद्र सिंह खटाना, लक्ष्मण सिंह खटाना और झंडू राम खटाना ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles