बजावा रावतका में सरकारी नौकरी मिलने पर 14 युवा सम्मानित:छात्रों को नकद पुरस्कार, एक बालिका को 11000 रुपए की छात्रवृत्ति दी
बजावा रावतका में सरकारी नौकरी मिलने पर 14 युवा सम्मानित:छात्रों को नकद पुरस्कार, एक बालिका को 11000 रुपए की छात्रवृत्ति दी
नवलगढ़ : बजावा रावतका गांव में 9वें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिछले एक साल में सरकारी नौकरी प्राप्त कर कार्यभार ग्रहण करने वाले 14 युवाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता मनोज गौड़ थे, जबकि प्रिंसिपल विजेंद्र गोदारा ने इसकी अध्यक्षता की।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। रिजर्व बैंक के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक मनरूप सिंह पूनिया ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं को 1100-1100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया।
नाबार्ड के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक हरिसिंह शेखावत ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में गणित विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5100-5100 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
गुप्ता परिवार ने पांच जरूरतमंद और होनहार छात्राओं को 11000-11000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की। अम्मीलाल रुलानिया ने भी एक बालिका को 11000 रुपए की छात्रवृत्ति दी। प्रेम सिंह शेखावत को घोड़ी और ऊंट को प्रशिक्षित करने तथा आसपास के गांवों में कई दौड़ प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने के लिए विशेष सम्मान दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036444


