[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आवारा सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत:गुढ़ागौड़जी में युवक और बालिका भी घायल, लोगों में दहशत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आवारा सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत:गुढ़ागौड़जी में युवक और बालिका भी घायल, लोगों में दहशत

आवारा सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत:गुढ़ागौड़जी में युवक और बालिका भी घायल, लोगों में दहशत

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे की भैरों कॉलोनी में मंगलवार को आवारा सांड के हमले से 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना में एक युवक और एक बालिका भी घायल हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान अंबेडकर नगर, लुधियाना (पंजाब) निवासी लालाराम पुत्र रामपाल सांसी (64) के रूप में हुई है। लालाराम दो दिन पहले अपनी बेटी के ससुराल गुढ़ागौड़जी आए हुए थे।

लालाराम भैरों कॉलोनी की गली में टहल रहे थे, तभी अचानक एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने लालाराम को सींगों से कई बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान सांड ने वहां मौजूद अन्य लोगों को भी दौड़ाया। इस दौरान एक युवक गिरकर घायल हो गया, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वहीं, एक बालिका भी सांड की चपेट में आकर चोटिल हो गई।

स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए सांड को वहां से भगाया और गंभीर रूप से घायल लालाराम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ागौड़जी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया। झुंझुनूं में उपचार के दौरान लालाराम ने दम तोड़ दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस घटना के बाद कस्बे में भय का वातावरण है। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार और रिहायशी क्षेत्रों से आवारा पशुओं को हटाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles