चूरू में घर में घुसकर लाठी-सरियों से हमला:नाबालिग से मारपीट कर 5 हजार कैश और मोबाइल छीना
चूरू में घर में घुसकर लाठी-सरियों से हमला:नाबालिग से मारपीट कर 5 हजार कैश और मोबाइल छीना
चूरू : चूरू में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने नाबालिग पर लाठी-सरियों से हमला किया और उससे 5 हजार रुपए नकद व मोबाइल फोन भी छीन लिया।
घायल नाबालिग के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्त के साथ बाजार से लौटकर घर में घरेलू काम कर रहा था। इसी दौरान साहिल और अदनान सहित करीब 10-15 युवक जबरन उसके घर में घुस आए। बिना किसी उकसावे के उन्होंने नाबालिग पर लाठी व सरियों से हमला कर दिया।
शोर-शराबा सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने बचाया
अचानक हुए इस हमले से नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और हमलावरों से नाबालिग को बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजनों ने घायल नाबालिग को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036374


