[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईटी विभाग के कार्मिकों की बैडमिंटन प्रतियोगिता 21–22 फरवरी को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आईटी विभाग के कार्मिकों की बैडमिंटन प्रतियोगिता 21–22 फरवरी को

आईटी विभाग के कार्मिकों की बैडमिंटन प्रतियोगिता 21–22 फरवरी को

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ जिला इकाई झुंझुनूं के तत्वावधान में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के कार्मिकों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 21 व 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश नुनिया ने बताया कि जिले में पदस्थापित आईटी कार्मिकों में आपसी सौहार्द, टीम भावना तथा शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवाचार के रूप में बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रथम संस्करण का आयोजन स्वर्ण जयंती स्टेडियम, झुंझुनूं में किया जाएगा।

आईटी यूनियन जिला खेल प्रभारी कपिल झाझडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में एकल, युगल एवं मिश्रित वर्ग के मुकाबले बैडमिंटन नियमों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है। आयोजन समिति ने जिले के सभी आईटी विभागीय कार्मिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles