नीमकाथाना जिला बहाली की मांग पर वकीलों का धरना:अभिभाषक संघ ने न्यायिक कार्य बहिष्कार कर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया
नीमकाथाना जिला बहाली की मांग पर वकीलों का धरना:अभिभाषक संघ ने न्यायिक कार्य बहिष्कार कर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया
नीमकाथाना : नीमकाथाना के अभिभाषक संघ ने सोमवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकीलों ने नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग की बहाली की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को जिला और संभाग को समाप्त करने का आदेश जारी किया था। इसी के विरोध में अभिभाषक संघ तब से आंदोलन कर रहा है।
चौधरी ने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए सरकार को जिला और संभाग को फिर से बहाल करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इस मामले को उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी गई है। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से मिलने का समय लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री से नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को बहाल करने की मांग की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035624
