[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली में टेंपो-बाइक की टक्कर, पांच गंभीर घायल:गैस प्लांट के सामने हुआ हादसा, बाइक सवार छापोली से गोरिया की ओर जा रहे थे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रानोली में टेंपो-बाइक की टक्कर, पांच गंभीर घायल:गैस प्लांट के सामने हुआ हादसा, बाइक सवार छापोली से गोरिया की ओर जा रहे थे

रानोली में टेंपो-बाइक की टक्कर, पांच गंभीर घायल:गैस प्लांट के सामने हुआ हादसा, बाइक सवार छापोली से गोरिया की ओर जा रहे थे

रानोली : रानोली क्षेत्र के हर्षनिया गांव में रविवार शाम सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गोरियां-खंडेला रोड पर स्थित गैस प्लांट के सामने हुई, जहां एक टेंपो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए सड़क किनारे जा गिरा। इस दौरान बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

टेंपो गोरिया से सांगरवा की ओर जा रहा था, जिसमें सांगरवा गांव के तीन लोग सवार थे। वहीं, बाइक पर सवार दो युवक छापोली से गोरिया की ओर जा रहे थे। इस दुर्घटना में टेंपो सवार तीनों और बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को इस हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Related Articles