इस्लामपुर को मिली स्वास्थ्य सेवा की बड़ी सौगात
विधायक राजेंद्र भांबू ने किया सीएचसी का उद्घाटन; उद्घाटन के साथ ही बच्ची के जन्म को माना शुभ संकेत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं की ग्राम पंचायत इस्लामपुर में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का रविवार को विधायक राजेंद्र भांबू ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर विधायक भांबू ने कहा कि सीएचसी शुरू होने से इस्लामपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को अब बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी। गंभीर मरीजों को अब उपचार के लिए जिला मुख्यालय जाने की मजबूरी कम होगी और समय पर इलाज संभव हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उद्घाटन के साथ ही गूंजी किलकारी
समारोह के दौरान ही स्वास्थ्य केंद्र में ग्राम भुडुंडा कलां निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी काजल कुमारी ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। उद्घाटन के साथ ही नवजात बच्ची के जन्म को उपस्थित लोगों ने शुभ संकेत मानते हुए खुशी जताई। कार्यक्रम स्थल पर बधाइयों का दौर चलता रहा।
जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी ने की। इस दौरान विश्वंभर पूनिया, मुकेश पातुसरी, सीएमएचओ डॉ. छोटे लाल गुर्जर, चिकित्सा अधिकारी कुलदीप छाबा, पारस लाखलाण, डॉ. नेहा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं भी समारोह में शामिल हुईं।
विधायक भांबू ने इस स्वास्थ्य केंद्र की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विधायक एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पारस लाखलाण, नेहा, मुकेश शर्मा, राजेन्द्र गोयन, बाबूलाल, पूरणमल, महेंद्र मीणा, सुनील, सत्यनारायण सैनी, हीरालाल गर्वा, महेंद्र महला, अमृतपाल, जगदेव पूनिया, महेंद्र जाखड़, पुष्कर सैनी, लीलाधर, बरकत अली, नौशाद बेग, महफूज कुरैशी, दिलीप सैनी, सौरभ योगी, सुमेर सैनी व नरेश सैनी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। संचालन नरेश बगड़ एवं महेंद्र शास्त्री ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034537

