निराधनूं समेत क्षेत्र में 18 या 19 फरवरी से रमजान का आगाज संभव
चांद दिखने पर होगा पवित्र महीने की शुरुआत, तैयारियों में जुटा मुस्लिम समुदाय
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतीफ खांन
निराधनूं : इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने रमजान का आगाज 18 या 19 फरवरी को चांद दिखने के साथ होने की संभावना है। चांद के दीदार के बाद पवित्र महीने की शुरुआत होगी। रमजान को लेकर मुस्लिम समुदाय में तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों और मस्जिदों में पंखे, कूलर और एसी की साफ-सफाई कर ली गई है। इबादत के इस पवित्र महीने के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस बार मौसम अपेक्षाकृत ठंडा होने से रोजेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। कम गर्मी के कारण शुरुआती रोजों में प्यास और गर्मी की शिद्दत कम रहने से रोजेदारों को अल्लाह की इबादत में सहूलियत रहेगी। रमजान के दौरान मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखकर नमाज, तरावीह और दुआओं के जरिए इबादत करेंगे तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034244


