देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतीफ खांन
बिसाऊ : कस्बे के नोबल पब्लिक स्कूल बिसाऊ में वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम को ‘नवरंग 2026’ नाम दिया गया। विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। छात्राओं ने रहमत बानो के मार्गदर्शन में स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मोहम्मद सदीक सोलंकी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद नेमीचंद खटीक रहे। विशिष्ट अतिथियों में झाबरमल गोदारा ऊंटवालिया, मोहम्मद सोलंकी, अकरम, उस्मान गनी, एससी-एसटी अधिकार मंच बिसाऊ के अध्यक्ष इंद्राज चौहान, पूर्व पार्षद अब्दुल करीम और सुरेंद्र गोदारा ऊंटवालिया शामिल रहे।
2010 से संचालित, 418 विद्यार्थी अध्ययनरत
प्रधानाध्यापक सुंदर पाल ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय वर्ष 2010 से संचालित है और वर्तमान सत्र 2026 में 418 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालय के तीन छात्रों का चयन एसबीआई बैंक में तथा एक छात्र सुनील कुमार का चयन सीआरपीएफ में हुआ है।
इस अवसर पर सत्र 2024-25 के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। संस्था निदेशक पीर मोहम्मद सोलंकी एवं अध्यापक इमरान खान ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक असपाक अली एवं मोहम्मद वसीम ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएं, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us