[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल में बाबा थानदेव केशव गोशाला में दो दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का शुभारंभ: महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, आज होगा शिव मंदिर का विधिवत शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल में बाबा थानदेव केशव गोशाला में दो दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का शुभारंभ: महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, आज होगा शिव मंदिर का विधिवत शिलान्यास

लोयल में बाबा थानदेव केशव गोशाला में दो दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का शुभारंभ: महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, आज होगा शिव मंदिर का विधिवत शिलान्यास

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : लोयल गांव स्थित बाबा थानदेव केशव गोशाला, लोयल चिड़ासन में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शिव मंदिर शिलान्यास के लिए दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लोयल के ठाकुर मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया।

कलश यात्रा ठाकुर मंदिर से प्रारंभ होकर रामदेव मंदिर, मुख्य बस स्टैंड और थानबाबा मंदिर होते हुए गोशाला परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पूरे मार्ग में भगवान शिव के जयघोष, भक्ति गीत और धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं द्वारा पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लेकर निकाली गई यात्रा ने गांव में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

गोशाला परिसर पहुंचने के बाद महिलाओं द्वारा हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और हनुमानजी की स्तुति में भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति संगीत और धार्मिक माहौल के बीच उपस्थित श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार 15 फरवरी को सुबह 8:15 बजे गोशाला परिसर में शिव मंदिर का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 10:15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में तरुण बाल्यान, टीना पटौदी और उनकी पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस अवसर पर पीटीआई सुमेर महला, हवलदार हंसराम लांबा, प्रशासक महेंद्र काजला, पूर्व सरपंच कुंभाराम, सूबेदार शीशराम, समाजसेवी विकास काजला, हवलदार इंद्र सिंह, सुमेर सिंह चौधरी, हवलदार मनीराम, गंगाधर काजला, प्रकाश बेरवाल, सुरेंद्र काजला, रघुवीर काजला, ओम प्रकाश पायल, जय नारायण काजला, घीसाराम, लीलाराम सेन, कुलदीप मेघवाल, संतोष देवी, पूजा देवी, कमलेश देवी, रजनी देवी, आशा देवी, सोनू देवी, माया देवी, मुनेश देवी, सुशीला देवी, सजना देवी, कमला देवी, नवीनादेवी, शांति देवी, इंदिरा देवी, अनीता देवी, सोनिया देवी, ममता देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles