[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौरव पथ पर पेचवर्क उखड़ा, लोगों लगाए भ्रष्टाचार के आरोप:रींगस में सहायक अभियंता बोले- नमी होने के कारण ऊपर की परत हटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

गौरव पथ पर पेचवर्क उखड़ा, लोगों लगाए भ्रष्टाचार के आरोप:रींगस में सहायक अभियंता बोले- नमी होने के कारण ऊपर की परत हटी

गौरव पथ पर पेचवर्क उखड़ा, लोगों लगाए भ्रष्टाचार के आरोप:रींगस में सहायक अभियंता बोले- नमी होने के कारण ऊपर की परत हटी

रींगस : रींगस में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियों के तहत कराए गए पेचवर्क कार्य पर सवाल उठ गए हैं। भैंरजी मोड़ से नगर पालिका कार्यालय तक गौरव पथ पर रात में किया गया यह पेचवर्क सुबह होते ही उखड़ गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्षेत्र के निवासी प्रदीप कुमार और मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि पेचवर्क कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। उनका आरोप है कि यही कारण है कि यह पेचवर्क 12 घंटे भी वाहनों का आवागमन सहन नहीं कर पाया। लोगों का कहना है कि इस घटिया कार्य ने श्याम पदयात्रियों और वाहन चालकों की समस्या को कम करने की बजाय और बढ़ा दिया है, जिससे सड़क हादसों में वृद्धि की आशंका है।

रात में सैकड़ों गड्ढे भरने का कार्य पूरा किया

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मेला व्यवस्थाओं के लिए गौरव पथ पर सैकड़ों गड्ढों को भरकर डामर डालने का कार्य रात में पूरा किया था। लेकिन सुबह होने से पहले ही भरे गए गड्ढे और डामर गायब मिले। सड़क पर फैले कंकर-पत्थरों के कारण पदयात्रियों सहित आमजन का पैदल चलना दूभर हो गया है। वाहन चालकों को भी गाड़ी चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बाइक सवार कंकरों के कारण फिसलकर दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इसके अलावा, वाहनों से उड़ने वाली धूल से क्षेत्र के दुकानदारों का सामान भी खराब हो रहा है।

पैदल चलना बेहद मुश्किल

बाबा श्याम के मेले में जयपुर, श्रीमाधोपुर, शाहपुरा, दिल्ली सहित विभिन्न मार्गों से आने वाले सभी पदयात्री इस रास्ते का उपयोग आने-जाने में करते हैं। गड्ढों और कंकर-पत्थरों के कारण उनका पैदल चलना बेहद मुश्किल हो गया है। श्याम श्रद्धालु लंबी पदयात्रा करते हुए रींगस और खाटूश्यामजी पहुंचते हैं, और रींगस आते-आते उनके पैरों में छाले पड़ जाते हैं। ऐसे में यह दो किलोमीटर का खराब रास्ता उनकी भक्ति के लिए एक बड़ी परीक्षा साबित होगा। साथ ही, उड़ती हुई धूल भी उनके लिए बड़ी चुनौती बन रही है।

इसी तरह रेलवे फाटक संख्या 108 पुलिया पर किए गए पेचवर्क के भी यही हालात है। एक ओर पुलिया सकड़ी है। ऐसे में दो वाहनों का गुजरना व ओवरटेक करना मुश्किल है। इसके अलावा वाहन चालक खढ्‌ढों से वाहन बचाने के प्रयास में वाहनों को इधर उधर चलाते नजर आते है। ऐसे में पदयात्रियों का पुलिया पार करना मुश्किल हो रहा है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय रींगस सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि रात को नमी होने के कारण डाबर की ऊपर की परत हट गई है। इसे दुबारा से करवा दिया जाएगा।

Related Articles