नीमकाथाना में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं का सम्मान:अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् ने किया सम्मानित
नीमकाथाना में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं का सम्मान:अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् ने किया सम्मानित
नीमकाथाना : नीमकाथाना में शुक्रवार को पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद्, चिड़ावा के तत्वावधान में हुआ।
समारोह में वीरांगना कविता सामोता, कैप्टन बजरंग लाल मील, सूबेदार माला राम, सूबेदार भागीरथ सिंह, हवलदार सुधीर सिंह, कर्नल अजय शर्मा (जिला सैनिक कल्याण अधिकारी), जसवीर सिंह, वीरांगना मंजू देवी, मुकेश कुमार चौधरी, गिरधारी लाल, हवलदार सूरजमल, प्रकाश चंद कुड़ी और प्रमोद कुमार मीणा सहित कई पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
महालक्ष्मी ज्वैलर्स सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में मनरूप मांड ने बताया कि इसमें विभिन्न स्थानों से आए पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।

वीरांगना कविता सामोता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान में महालक्ष्मी ज्वैलर्स की यह एक अच्छी पहल है। यह सैनिकों और देश के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद्, चिड़ावा की ओर से महालक्ष्मी ज्वैलर्स के निदेशक और सीईओ मनरूप मांड का भी सम्मान किया गया। उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मनरूप मांड, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद्, चिड़ावा के संयोजक कैप्टन कुलदीप मान, सचिव नायब सूबेदार जयसिंह बराला, कोषाध्यक्ष हवलदार शेर सिंह नेहरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033525


