चूरू के हज यात्रियों का प्रशिक्षण व टीकाकरण 15 फरवरी 2026 को
चूरू के हज यात्रियों का प्रशिक्षण व टीकाकरण 15 फरवरी 2026 को
चूरू के हज यात्रियों का प्रशिक्षण व टीकाकरण 15 फरवरी 2026 को
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : हज 2026 के लिए चयनित चूरू जिले के हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम 15 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम तेलियान बाड़ी में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। हाजी युसुफ खान चौहान एवं हाजी फकरुद्दीन छींपा ने बताया कि हज यात्रा के दौरान किए जाने वाले अरकान, विभिन्न गतिविधियों, व्यवस्थागत निर्देशों तथा आवश्यक जानकारी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र रखा गया है।
हज ट्रेनर इमरान सरकेल यात्रियों को हज से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण देंगे। वहीं चूरू के चिकित्सकों की टीम द्वारा चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण किया जाएगा। सभी हज यात्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने साथ पासपोर्ट की प्रति, कवर नंबर की एक प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाएं। आयोजकों ने सभी चयनित यात्रियों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033591


