[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हमीनपुर ने चारावास को हराकर वॉलीबॉल खिताब जीता:विजेता टीम को 11000, उपविजेता को 5100 रुपए देकर सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हमीनपुर ने चारावास को हराकर वॉलीबॉल खिताब जीता:विजेता टीम को 11000, उपविजेता को 5100 रुपए देकर सम्मानित किया

हमीनपुर ने चारावास को हराकर वॉलीबॉल खिताब जीता:विजेता टीम को 11000, उपविजेता को 5100 रुपए देकर सम्मानित किया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के चारावास गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। 9 फरवरी से चल रही इस प्रतियोगिता में हमीनपुर की टीम ने चारावास को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन हरि सिंह मांठ के सौजन्य से किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग सिंह चारावास ने की, जबकि उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी मुख्य अतिथि रहे।

मुख्य अतिथि शुभकरण चौधरी ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जो अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ये युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती हैं।

विजेता को 11 हजार का इनाम

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हमीनपुर और चारावास के बीच खेला गया। धर्म सिंह चाहर और महावीर मांठ ने बताया कि पांच राउंड के इस फाइनल में हमीनपुर की टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। विजेता टीम हमीनपुर को 11,000 रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया। उपविजेता रही चारावास टीम को 5,100 रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए।

जसरापुर के स्कूल में हमीनपुर और चारावास की टीम के बीच मैच
जसरापुर के स्कूल में हमीनपुर और चारावास की टीम के बीच मैच

10 टीमों ने लिया हिस्सा

इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 10 अलग-अलग गांवों की टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे इलाके में खेल के प्रति उत्साह का माहौल बना रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निखिल चारावास को ‘बेस्ट प्लेयर’ के खिताब से नवाजा गया।

प्रतियोगिता में धर्म सिंह चाहर, सुमेर सिंह बोरायण, महावीर मांठ और कैलाश मीणा ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर मास्टर सुरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य अंजू शेरावत, मनरूप सिंह मांठ, होशियार सिंह चाहर, प्यारेलाल चाहर, डॉक्टर सुभाष मांठ सहित लवली चाहर, कपिल चाहर, जय सिंह चाहर, राजेंद्र चाहर, सुनील चाहर, कल्याण कंवर सिंह, अरविंद जांगिड़, राजपाल चाहर और बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी तथा युवा मौजूद रहे।

Related Articles