[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, आचार्य पुष्पेंद्र ने सुनाएंगे कृष्ण लीलाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, आचार्य पुष्पेंद्र ने सुनाएंगे कृष्ण लीलाएं

सिंघाना में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, आचार्य पुष्पेंद्र ने सुनाएंगे कृष्ण लीलाएं

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के बाबा हनुमानदास स्कूल के पास संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रोजाना दोपहर 2:15 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। रात्रि 8:15 बजे से भजन संध्या का आयोजन होता है। कथा का वाचन आचार्य पुष्पेंद्र (चित्रकूट धाम) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, कथा का समापन 17 फरवरी को प्रातः 10:15 बजे हवन पूर्णाहुति के साथ होगा। कथावाचक आचार्य पुष्पेंद्र ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में जीव-जंतुओं की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने गौसेवा को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से इसमें भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए बैठने और प्रसाद की व्यवस्था शामिल है। इस अवसर पर मनीष पांडे, पवन पांडे, हेमंत कुमार, अजय कुमार, राधेश्याम, संतोष कुमार, नरेश कुमार, विमला, सुदेश, कलावती देवी, सजना देवी, संजू देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles