जसरापुर अस्पताल भवन के लिए 2.11 करोड़ मिले:पावर ग्रिड के सहयोग के लिए ग्रामीणों ने निदेशक का किया सम्मान
जसरापुर अस्पताल भवन के लिए 2.11 करोड़ मिले:पावर ग्रिड के सहयोग के लिए ग्रामीणों ने निदेशक का किया सम्मान
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में अस्पताल भवन निर्माण के लिए पावर ग्रिड ने 2 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि दी है। इस सहयोग के लिए ग्रामवासियों ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें पावर ग्रिड के अधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पावर ग्रिड उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष एवं कार्यपालक निदेशक आलोक कुमार शर्मा थे। समाजसेवी राजकुमार सिंह निर्वाण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में प्रबंधक सुभोदीप सिंह गहलोत और संदीप श्योराण भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने राजकुमार सिंह एवं अजय सिंह के नेतृत्व में पावर ग्रिड के अधिकारियों को साफा, शॉल और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल भवन निर्माण के लिए पावर ग्रिड द्वारा वर्ष 2022 में फंड जारी किया गया था। हालांकि, तकनीकी अड़चनों के कारण पिछले चार वर्षों तक इस राशि का उपयोग नहीं हो पाया था। अब यह राशि पुनः जारी की गई है, जिससे निर्माण कार्य शुरू हो सका है।
अध्यक्षता कर रहे राजकुमार सिंह ने कहा कि ग्राम विकास के लिए पावर ग्रिड द्वारा दी गई यह राशि सहयोग और नई उम्मीदों का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जसरापुर में और भी विकास कार्य किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सुमेर सिंह, भोजराज सिंह, ओमपाल सिंह, नरेश पाल, मोहन सिंह, राम सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिराधना, हेतराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


