[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के भूतपूर्व सैनिकों की ईमानदारी बनी मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के भूतपूर्व सैनिकों की ईमानदारी बनी मिसाल

बस में मिला जेवरात व नकदी से भरा बैग महिला को लौटाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं के भूतपूर्व सैनिकों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए बस में मिला लाखों रुपये के जेवरात व नकदी से भरा बैग उसकी मालिक महिला को सुरक्षित लौटाया। जानकारी के अनुसार कैप्टन सुरेंद्र सिंह जयपुर से देहरादून अपनी बटालियन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ भूतपूर्व सैनिक कैप्टन धर्मपाल सिंह शेखावत, दयानंद और अनिल कुमार भी यात्रा कर रहे थे।

यात्रा के दौरान बस के डबल स्लीपर नंबर दो पर एक महिला यात्री का बैग छूट गया। बैग की जांच करने पर उसमें लगभग एक तोला सोने के आभूषण (अनुमानित मूल्य करीब 15 लाख रुपये), 10,250 रुपये नकद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य सामान मिला। दस्तावेजों के आधार पर महिला की पहचान पिंकी पत्नी पवन कुमार के रूप में हुई।

भूतपूर्व सैनिकों ने संबंधित ट्रैवल्स कार्यालय से संपर्क कर महिला का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और उसे देहरादून बुलाकर सम्मानपूर्वक उसका सामान सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है। कैप्टन सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सेना से जुड़े रहे सैनिकों के लिए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि होती है।

Related Articles