धीरासर गांव के मुख्य चौक से लेकर मंदिर तक जलभराव को लेकर विरोध प्रदर्शन
धीरासर गांव के मुख्य चौक से लेकर मंदिर तक जलभराव को लेकर विरोध प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : कस्बे के निकटवर्ती पिलानी खुर्द पंचायत के ग्राम धीरासर में मुख्य चौक से लेकर प्राचीन जाहरवीर गोगामेड़ी मंदिर तक जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर से आगे तक सड़क पर पानी भरा रहता है, जिससे रास्ता तालाब जैसा नजर आता है और आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग पिलानी और गांगियासर ग्राम को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। साथ ही यहां स्थित प्राचीन जाहरवीर गोगामेड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का भी आवागमन रहता है। ऐसे में जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
5-6 साल से बनी हुई है समस्या
उमेद गर्वा ने बताया कि वार्ड नंबर 8 में पिछले पांच-छह वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। इस संबंध में पूर्व में सरपंच प्रतिनिधि सुभाष सांई को ज्ञापन भी सौंपा गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या से अवगत कराने पर संतोषजनक समाधान नहीं मिला।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें कहा गया कि “घर की पानी की टंकियों का उपयोग कम किया जाता है, जिससे चौक में जलभराव होता है।” वहीं सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि आचार संहिता लागू होने वाली है, लेकिन अस्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
नाली निर्माण का एस्टीमेट बनेगा
ग्राम विकास अधिकारी मोहित बुडानियां ने बताया कि आगामी 4-5 दिनों में कनिष्ठ अभियंता से नाली निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा, ताकि स्थायी समाधान की दिशा में कार्य शुरू किया जा सके।
समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पंचायत कार्यालय के आगे सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान उमेद गर्वा, दयाराम, मुकेश, सावंतराम, संजय, शुभकरण, मनोज, अनिल, दिनेश, किशोर किलानियां, दलिप सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2032975


