[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंजाबी सिंगर ने इटली से झुंझुनूं आकर की शादी:एक रुपया-नारियल में ले गया दुल्हन; हाथी पर बैठकर मारा तोरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंजाबी सिंगर ने इटली से झुंझुनूं आकर की शादी:एक रुपया-नारियल में ले गया दुल्हन; हाथी पर बैठकर मारा तोरण

पंजाबी सिंगर ने इटली से झुंझुनूं आकर की शादी:एक रुपया-नारियल में ले गया दुल्हन; हाथी पर बैठकर मारा तोरण

झुंझुनूं : पंजाबी सिंगर कुलदीप कुमार चावला ने इटली से झुंझुनूं आकर शादी की। उन्होंने एक रुपया और नारियल के साथ दुल्हन के साथ विदा होकर समाज को मैसेज दिया। शादी राजस्थानी ठाठ-बाट के साथ हुई। कुलदीप ने हाथी पर बैठकर तोरण मारा।

जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार चावला के पिता लक्ष्मीनारायण पंजाब के चंडीगढ़ में रहते हैं। परिवार की जड़ें झुंझुनूं के कलेरी ढाणी गांव से जुड़ी हैं। कुलदीप पूरे परिवार के साथ इटली रहते हैं। उनकी शादी झुंझुनूं के नवल किशोर की बेटी निकिता से हुई है।

शादी के सभी कार्यक्रम अलसीसर के एक होटल में हुए। विवाह समारोह में राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली। दूल्हे कुलदीप ने हाथी पर सवार होकर तोरण मारा।

हाथी के ऊपर इटली का दूल्हा
हाथी के ऊपर इटली का दूल्हा

परंपरा और संदेश का संगम

कुलदीप कुमार चावला ने शादी में कोई भी उपहार या नकद राशि लेने से पहले ही साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने केवल 1 रुपया और नारियल लेकर समाज को यह संदेश दिया।

Related Articles