राजस्थान 2047 का विजन बजट, विकास की नई इबारत लिखेगा: योगेंद्र मिश्रा
राजस्थान 2047 का विजन बजट, विकास की नई इबारत लिखेगा: योगेंद्र मिश्रा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : भाजपा झुंझुनूं जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने राज्य सरकार के बजट को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट “राजस्थान 2047” का एक तरह से ब्लूप्रिंट है। उन्होंने कहा कि बजट में विशेष रूप से आधारभूत संरचना के विकास पर जोर दिया गया है, जिससे प्रदेश की विकास गति को नई दिशा मिलेगी।
मिश्रा ने कहा कि सड़कों के विस्तार के साथ-साथ धर्मस्थलों और पर्यटन स्थलों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए करीब 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जो प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने जल जीवन मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 14 लाख से अधिक नए जल कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे गांवों में पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिली है।
योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह बजट आमजन, युवा और किसान वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

