रिदम ऑफ यूथ 2026 में महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
रंगोली में प्रथम, पेंटिंग में द्वितीय स्थान; 11 हजार व 5100 रुपए की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मुकेश सिंह
गुढ़ागोडजी : झाबरमल टिबड़ेवाल विश्वविद्यालय, चुड़ेला (झुंझुनूं) में 9 से 11 फरवरी 2026 तक आयोजित “रिदम ऑफ यूथ 2026” कार्यक्रम में सेठ केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय, गुढ़ा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा राधिका (बी.ए. सेमेस्टर तृतीय) और अर्पणा (बी.एस.सी. सेमेस्टर तृतीय) ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर दोनों छात्राओं को 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में राधिका ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भी अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 5100 रुपए की प्रोत्साहन राशि, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
वाद-विवाद में भी दिखाई प्रतिभा
महाविद्यालय के छात्र वीर प्रताप सिंह (एम.ए. सेमेस्टर प्रथम) ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रभावशाली भागीदारी निभाई, जिसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया। प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033333

