रतनगढ़ में कैफे-स्पा सेंटर पर दी दबिश:2 लोगों को हिरासत में लिया, अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई
रतनगढ़ में कैफे-स्पा सेंटर पर दी दबिश:2 लोगों को हिरासत में लिया, अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई
रतनगढ़ : चूरू में रतनगढ़ पुलिस ने कस्बे के स्पा सेंटर और कैफे में अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस ने कस्बे के 1 कैफे पर दबिश दी, जहां कैफे संचालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मिला। इन दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई।
पूछताछ के बाद दोनों व्यक्तियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। डीएसपी इंसार अली के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शहर में संचालित कैफे, स्पा सेंटर और होटलों में यदि अनैतिक या अवांछित गतिविधियां पाई गईं, तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में संचालित अन्य कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया।
रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि होटल, कैफे और स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्पा सेंटर या कैफे पर संदिग्ध हालत में कोई मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033318

