[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नानूवाली बावड़ी में मंदिर भूमि पर अवैध निर्माण का मामला गरमाया: ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, तत्काल कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नानूवाली बावड़ी में मंदिर भूमि पर अवैध निर्माण का मामला गरमाया: ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, तत्काल कार्रवाई की मांग

नानूवाली बावड़ी में मंदिर भूमि पर अवैध निर्माण का मामला गरमाया: ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, तत्काल कार्रवाई की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र की नानूवाली बावड़ी ग्राम पंचायत में मंदिर भूमि पर अतिक्रमण का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। खेतड़ी–सिंघाना मार्ग के समीप स्थित 0.32 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर श्री बृजनंद बिहारी के नाम दर्ज है, उस पर कथित रूप से अवैध निर्माण कर दुकानों का निर्माण कर लिया गया है।

इस प्रकरण को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा मंदिर की भूमि पर कब्जा कर पक्की दुकानें बना ली गई हैं। दुकानों के पीछे टाइल्स और ग्रेनाइट का गोदाम भी संचालित किया जा रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान में भी निर्माण कार्य जारी है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मंदिर की भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने से धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी प्रशासनिक अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई के अभाव में गांव में असंतोष बढ़ता जा रहा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया गया तो कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।ज्ञापन में मांग की गई है कि मंदिर भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, चल रहे निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सूबेदार किशनलाल, रामवतार, राजू, महेश, राजेंद्र, विजय कुमार, राकेश कुमार, झीमा देवी, बसंती देवी, माखली देवी, शांति देवी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles