कछुआ रफ्तार में चल रहा रेलवे अंडरपास का निर्माण, शहरवासियों को दोनों साईड आवागमन में भारी परेशानी
कछुआ रफ्तार में चल रहा रेलवे अंडरपास का निर्माण, शहरवासियों को दोनों साईड आवागमन में भारी परेशानी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य पिछले चार महीने से कछुआ चाल से चल रहा है। जिसका स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने केंद्रीय रेल मंत्री एवं जोधपुर रेलवे विभाग को ज्ञापन भेजकर विरोध दर्ज करवाया है। रेल मंत्री व रेलवे प्रबंधक जोधपुर के नाम भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि अंडरपास निर्माण कार्य प्रारंभ हुए लगभग चार माह बीत चुके हैं। मगर यहां ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है इससे अंडरपास के दोनों साईड बसी हुई बड़ी आबादी का आवागमन बाधित हो गया है। इसके संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने जनहित में गंभीर के साथ मामला उठाते हुए बताया कि रेलवे फाटक के एक और पुलिस थाना, तहसील कार्यालय, पंचायत समिति, पीडब्ल्यूडी कार्यालय तथा उपखंड कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालय बने हुए है, जहां पर दिन भर जनता का किसी जरूरी कार्य के लिए आना जाना लगा रहता है और यह मार्ग अंडरपास निर्माण के कारण चार महीनों से पुरी तरह से अवरुद्ध पड़ा है। कार्य में शिथिलता के चलते आपातकालीन समय मे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कायमखानी ने बताया कि वर्तमान में जैन समाज के पूज्य गुरुदेव महाश्रमण का लाडनू में प्रवास चल रहा है, जिससे नगर में बाहरी श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ गया है। ऐसे समय में अंडरपास निर्माण कार्य को तेज गति से करवाकर आमजन के लिए मार्ग खोलने की मांग की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033045


