[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना की मावंडा खुर्द सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक:पोषाहार वितरण, सर्वेक्षण लापरवाही पर लगाई फटकार, नोटिस जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना की मावंडा खुर्द सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक:पोषाहार वितरण, सर्वेक्षण लापरवाही पर लगाई फटकार, नोटिस जारी

नीमकाथाना की मावंडा खुर्द सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक:पोषाहार वितरण, सर्वेक्षण लापरवाही पर लगाई फटकार, नोटिस जारी

नीमकाथाना : नीमकाथाना के मावंडा खुर्द सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रेरणा अभियान 2.0 के तहत संचालित गतिविधियों की विस्तृत केंद्रवार समीक्षा की गई, जिसमें कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनियमितताएं सामने आईं।

दो जगह चेहरा पहचान प्रणाली सिस्टम का नहीं हो रहा उपयोग

मावंडा सेक्टर में कुल 24 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र नाथा का नागल और बंधा की ढाणी में पोषाहार वितरण के समय चेहरा पहचान प्रणाली (Face Recognition System) का उपयोग नहीं किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त, परिवार सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र रूपावास, श्याम नगर और बंधा की ढाणी को आवश्यक निर्देश दिए गए। सर्वेक्षण में गंभीर विसंगतियाँ पाए जाने पर आंगनबाड़ी केंद्र माउंडा कलां ‘सी’ और बालाजी नगर को कड़ी फटकार लगाई गई। संबंधित महिला पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें अभियान अवधि में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया गया है।

पोषाहार वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए सीडीपीओ संजय चेतानी ने प्रेरणा अभियान 2.0 के प्रमुख बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 0-6 वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं ट्रैकिंग, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर विशेष मॉनिटरिंग और पोषाहार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। चेतानी ने परिवार सर्वेक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की नियमित निगरानी एवं परामर्श, वृद्धि मापन (Growth Monitoring) एवं ऑनलाइन डेटा अपलोड समय पर करने तथा समुदाय की सहभागिता बढ़ाकर जन-जागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान अवधि में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति ही प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles