[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में भूमि आवंटन का वकीलों ने किया विरोध:SDM कोर्ट में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया, ज्ञापन सौंपकर फैसला रद्द करने की मांग की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में भूमि आवंटन का वकीलों ने किया विरोध:SDM कोर्ट में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया, ज्ञापन सौंपकर फैसला रद्द करने की मांग की

लक्ष्मणगढ़ में भूमि आवंटन का वकीलों ने किया विरोध:SDM कोर्ट में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया, ज्ञापन सौंपकर फैसला रद्द करने की मांग की

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में अभियोजन विभाग और न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिए प्रस्तावित भूमि आवंटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। अभिभाषक समिति लक्ष्मणगढ़ ने उपखंड अधिकारी द्वारा बंजारा बस्ती क्षेत्र में भूमि आवंटन का विरोध तेज कर दिया है।

भूमि आवंटन प्रक्रिया को रद्द करने की मांग

इस संबंध में मंगलवार को अभिभाषक समिति लक्ष्मणगढ़ ने उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने ज्ञापन के माध्यम से भूमि आवंटन प्रक्रिया को नियमों के विपरीत बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की।

वकीलों ने एसडीएम न्यायालय में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
वकीलों ने एसडीएम न्यायालय में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।

अभिभाषक समिति लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष एडवोकेट चिरंजीलाल भूरिया ने बताया- न्यायालय परिसर से लगभग 4 किलोमीटर दूर बंजारा बस्ती में भूमि आवंटित की जा रही है। उन्होंने इसे न्यायिक कार्यों के लिए अव्यावहारिक और न्यायिक व्यवस्था के प्रतिकूल बताया। भूरिया के अनुसार, इससे आमजन और वकीलों को अनावश्यक परेशानी होगी।

वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार की घोषणा की

भूमि आवंटन के विरोध में अभिभाषक समिति लक्ष्मणगढ़ ने मंगलवार से उपखंड अधिकारी न्यायालय में अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्यों का बहिष्कार की घोषणा की है। समिति की मांग है कि न्यायालय और अभियोजन विभाग के कार्यालय के लिए किसी उपयुक्त, सुलभ और न्यायिक मानकों के अनुरूप जगह पर ही जमीन दी जाए। वकीलों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जब तक इस मामले में उचित और न्यायसंगत निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कोई भी विपरीत आदेश पारित न किए जाएं।

Related Articles