[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : तिलालोटन चोटी पर फहराया तिरंगा:शेखावाटी का पर्वतारोही दल की सफलता, हिमालय की 17 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : तिलालोटन चोटी पर फहराया तिरंगा:शेखावाटी का पर्वतारोही दल की सफलता, हिमालय की 17 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

तिलालोटन चोटी पर फहराया तिरंगा:शेखावाटी का पर्वतारोही दल की सफलता, हिमालय की 17 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : शेखावाटी के साहसी पर्वतारोहियों के दल ने 17 हजार फीट से अधिक ऊंची तिलालोटन चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर शेखावाटी व राजस्थान का नाम रोशन किया है। शेखावाटी सहित देश के विभिन्न इलाकों से दल में 31 पर्वतारोही शामिल थे।

तिलालोटन चोटी पर फहराया तिरंगा

शेखावाटी से दल में शामिल मुकुंदगढ़ निवासी जयपुर प्रवासी सुनील कुमार टेलर, नबीपुरा निवासी पंकज ढाका, जाखल निवासी शंकर लाल वर्मा, जयपुर निवासी दिनेश कुमार नरुला व लक्ष्मणगढ़ निवासी राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी अजय कुमार जांगिड़ ने बड़े ही साहस के साथ अपना अभियान पुरा किया। सुनील कुमार ने बताया कि इस अभियान को दुर्गम परिस्थितियों एवं विषम मौसम होते हुए भी सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

शेखावाटी के साहसी पर्वतारोहि
शेखावाटी के साहसी पर्वतारोहि

दल में शामिल कस्बे के सुनील टेलर ने बताया कि पर्वतारोहियों का यह दल 24 अप्रेल को आधार शिविर कसोल पहुंचा। 25 व 26 अप्रेल को स्थानीय मौसम के अनुरूप अभ्यास करते हुए दल के सदस्यों ने 27 अप्रेल को चढाई शुरू की। इस दौरान ग्रहण, मिनथाक, नगारु में स्थापित किए गए कैंपों से होते हुए दल ने दो मई को उक्त चोटी पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गौरतलब है कि पिछले दो दशकों में सर्वाधिक बर्फबारी होने के कारण पर्वतारोहियों के इस दल ने स्थानीय गाइड के अलावा नेपाल के शेरपा गाइडो की मदद से इस अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया व तीन मई को वापस कसोल स्थित बैस कैंप पहुंचा। दल प्रवक्ता टेलर ने बताया कि दल का आगामी पर्वतारोहण का लक्ष्य माउंट एवरेस्ट का बेस कैंप है। उक्त दल विगत पांच वर्षों से सतत पर्वतारोहण एवं ट्रेकिंग के अभियानों में भाग लेता आया

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77