खेतड़ी में जंगली जानवर का आतंक, बकरी का किया शिकार:ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश, मौके पर पहुंचे अधिकारी
खेतड़ी में जंगली जानवर का आतंक, बकरी का किया शिकार:ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश, मौके पर पहुंचे अधिकारी
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। देर रात अस्पताल के पीछे वार्ड 16 में एक जंगली जानवर ने बाड़े में बंधी बकरी का शिकार कर लिया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड 16 निवासी ईशर लाल सैनी ने अपने मकान के पास बने बाड़े में बकरी बांध रखी थी। रात करीब 11 बजे बकरियों की तेज आवाजें सुनकर ईशर लाल सैनी की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर जंगली जानवर मौके से भाग गया।
आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे और रातभर पहरा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली जानवर आए दिन किसानों के मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जंगली जानवरों को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोकने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ी सीआई मोहन लाल, पशु चिकित्सक अशोक जांगिड़ और वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल से जंगली जानवर के पगमार्क भी लिए। इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, कुरड़ाराम सैनी, रामचंद्र सैनी, सुभाष सैनी, त्रिवेणी सैनी, जितेंद्र शर्मा, भगवाना राम सैनी, बनवारी लाल सैनी, मोहन लाल शर्मा, सुधीर कुमावत और बालूराम कुमावत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033581


