जैविक खेती से समृद्ध हुए गोवला के प्रगतिशील किसान विजय सिंह
रासायनिक मुक्त खेती से बढ़ी आय, स्वास्थ्य और स्वाद तीनों में सुधार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : चिड़ावा तहसील के ग्राम गोवला के प्रगतिशील किसान विजय सिंह ने जैविक खेती अपनाकर न केवल अपनी आय में वृद्धि की है, बल्कि क्षेत्र के किसानों के लिए एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। विजय सिंह के पास कुल 2.7 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें से उन्होंने 0.40 हेक्टेयर भूमि पर जैविक खेती शुरू की।
विजय सिंह रबी, खरीफ एवं जायद-तीनों मौसमों में फसल चक्र अपनाते हुए गेहूं, बाजरा, प्याज एवं विभिन्न सब्जियों का शुद्ध और रासायनिक मुक्त उत्पादन कर रहे हैं। उनके पास मौजूद 10 पशुओं से प्राप्त गोबर का उपयोग करते हुए उन्होंने परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) के तहत केचुआ खाद यूनिट स्थापित की है।
जैविक खेती से उत्पादित फसलों के उपयोग से न केवल उनके परिवार का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है, बल्कि भोजन का स्वाद भी पहले की तुलना में अधिक प्राकृतिक और पौष्टिक हो गया है। विजय सिंह का कहना है कि जैविक खेती से लागत घटने के साथ-साथ बाजार में उत्पादों की बेहतर कीमत भी मिल रही है।
उनके इस सराहनीय प्रयास को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा उन्हें 10 हजार रुपये का पुरस्कार एवं 12 हजार 500 रुपये का अनुदान देकर सम्मानित किया गया है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि विजय सिंह जैसे किसान प्राकृतिक और जैविक खेती की दिशा में ग्रामीण कृषि को नई पहचान दिला रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033044


