आबूसर में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण शिविर संपन्न
125 किसानों ने सीखे जैविक खाद व प्राकृतिक कीटनाशक बनाने के गुर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : कृषि विज्ञान केंद्र, आबूसर में सोमवार को ‘प्राकृतिक खेती’ विषय पर एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आबूसर, दुर्जनपुरा, सिरियासर कलां एवं अणगासर क्षेत्र के 125 किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहायक कृषि अधिकारी अरविंद सिहाग ने रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरता एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती भविष्य की आवश्यकता है, जिससे उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी संभव है।
तकनीकी सत्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेन्द्र नागर ने किसानों को जीवामृत, बीजामृत, अग्निअस्त्र एवं निमास्त्र तैयार करने की विधि तथा इनके सही उपयोग की विस्तार से जानकारी दी। वहीं कृषि अधिकारी सुनील कुमार ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से लागत घटाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक जगदीश सहित कई प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने किसानों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संरक्षण के लिए धीरे-धीरे रासायनिक मुक्त खेती की ओर कदम बढ़ाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033184


