[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के पोस्टर का किया विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के पोस्टर का किया विमोचन

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के पोस्टर का किया विमोचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी परिसर में राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धतियां सुरक्षित व प्रभावी हैं। इस प्रकार के विशेष शिविरों से आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होती हैं तथा गंभीर रोगों के उपचार में भी लाभ मिलता है। उन्होंने अधिक से अधिक रोगियों को शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने शिविर हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।आयुर्वेद विभाग के डॉ सत्यवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर 11 फरवरी से 20 फरवरी, 2026 तक चूरू जिला मुख्यालय पर प्रतिभा नगर स्थित राजकीय एकीकृत जिला आयुष चिकित्सालय में आयोजित किया जाएगा। शिविर में आमजन को आयुष पद्धति से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि शिविर में क्षार सूत्र विधि से पाईल्स(अर्श), भगन्दर सहित मल द्वार के रोगों की शल्य चिकित्सा द्वारा नि:शुल्क इलाज किया जाएगा तथा भोजन व आवास की व्यवस्था भी नि: शुल्क होगी। इस 10 दिवसीय शिविर मे अन्य रोगों के भी विशेषज्ञ चिकित्स्कों द्वारा इलाज किया जाएगा और पंचकर्म, अग्निकर्म, स्त्री रोग तथा सामान्य चिकित्सा से भी लाभान्वित किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक डॉ राधेश्याम, उपनिदेशक डॉ सत्यवीर सिंह, शिविर प्रभारी डॉ मनीराम शर्मा, डॉ ओमप्रकाश चॉयल, डॉ राम कृष्ण शर्मा, डॉ नीतू, डॉ अजय कौशिक, योगेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles