पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मुबारिक खान को बिजली खर्च से मिली राहत
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मुबारिक खान को बिजली खर्च से मिली राहत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की संकल्पना को साकार करने की दिशा में पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना हर परिवार को ऊर्जा आत्मनिर्भर बना रही है। यह योजना न केवल बिजली बिल में राहत दे रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प को भी सशक्त कर रही है। ऐसा ही उदाहरण है चूरू जिले के जसरासर गांव के मुबारिक खान का, जिनके लिए पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना किसी वरदान से कम नहीं रही।
मुबारिक खान ने योजना की जानकारी मिलने के बाद अपने घर पर 03 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया। मुबारिक खान बताते हैं कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर प्लांट लगवाने से पहले जहां हर महीने 3000 से 4000 रुपये का बिजली बिल उनके घरेलू बजट को प्रभावित करता था। उच्च बिजली बिलों से उनके घर के खर्चों को बढ़ने से वह सोचते रहते थे कि इस समस्या का समाधान कैसे हो सकता है।
मुबारिक बताते हैं कि फिर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अब सोलर रूफटॉप सिस्टम लगने से उनका बिजली बिल कम हो गया है। इस योजना ने उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आया है। अब उनके बिजली बिल में भारी कमी आ गई है, और वह केवल 500 से 600 रुपये प्रति माह का बिल भर रहे हैं। अब उन्हें न केवल आर्थिक बचत हो रही है, बल्कि यह खर्च अन्य कार्यों में भी उपयोग में आ रहा है। उन्होंने अन्य जिलेवासियों से भी योजना अंतर्गत सोलर संयंत्र लगवाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033305

